Thursday, August 31, 2023

"Mother & Sister in Law on Silver Screen, Shabari on TV" - Sarita Devi


"बड़े परदे की मां-भाभी, छोटे परदे की शबरी" - सरिता देवी 

                                                  …...शिशिर कृष्ण शर्मा


हिन्दी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जो दशकों तक लगातार परदे पर नज़र आते रहे और जिनका चेहरा आज भी दर्शकों की यादों में बसा हुआ है| लेकिन वो कौन थे, कहां से आए थे, उनका नाम क्या था, वो कहां चले गए और अब कहां होंगे जैसे तमाम सवाल अपने पीछे छोड़, गुज़रते वक़्त के साथ वो गुमनामी में खो गए| ऐसी ही एक कलाकार थीं सरिता देवी, जो अभिनय के क्षेत्र में 40 सालों तक लगातार सक्रिय रहीं, एक 'पहचाना सा चेहरा' बनने में तो वो सफल हुईं, लेकिन चेहरे के अलावा उनकी अन्य कोई भी पहचान नहीं बन पायी| हालांकि 40 सालों बाद उनके ढलते करियर में एक चमत्कार हुआ| बड़े परदे पर पहचान बनाने के उनके लम्बे संघर्ष पर छोटे परदे के ब्लॉकबस्टर धारावाहिक 'रामायण' में मात्र एक एपिसोड की उनकी छोटी सी भूमिका ऐसी हावी हुई कि आज भी माता शबरी का नाम सुनते ही मनोमस्तिष्क में न केवल सरिता देवी का चेहरा कौंधता है, बल्कि आमजन का हृदय भी असीम श्रद्धा से भर जाता है|



सरिता देवी के जीवन से जुड़ी तमाम जानकारी मुझे उनकी बेटी सुश्री विजयश्री जी के अलावा जयपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री एम.डी.सोनी और सुश्री मैत्रीमंथन के ब्लॉग 'मैत्रीमंथन' से मिली| श्री एम.डी.सोनी को साल 1993 में, जोधपुर में हुए एक समारोह में सरिता देवी जी का साक्षात्कार करने का मौक़ा मिला था| 

सरिता देवी जी का जन्म 23 नवम्बर 1923 को जोधपुर के एक 'पीपा क्षत्रिय' परिवार में हुआ था| उनके पिता पूनमचंद चौहान जी की अपनी टेलरिंग शॉप थी| परिवार में माता पिता के अलावा सरिता देवी और उनसे बड़ी एक बहन यानि दो बेटियां थीं| सरिता देवी जी ने दसवीं तक की पढ़ाई की, और फिर उसी स्कूल में पढ़ाने भी लगी थीं| 

Shri M.D.Soni
सरिता देवी जी को बचपन से ही फ़िल्में देखने का और अभिनय का बहुत शौक़ था| श्री एम.डी.सोनी जी से राजस्थान पत्रिका के लिए हुई बातचीत में सरिता देवी जी ने बताया था कि इस दिशा में उनके पिता उन्हें बहुत प्रोत्साहित करते थे और पिता के प्रोत्साहन से ही वो 1940 के दशक के मध्य में, 20-22 साल की उम्र में मुम्बई आ गयी थीं| (हालांकि विजयश्री जी कहती हैं कि उनके नाना अपनी बेटी के इस शौक़ के पूरी तरह ख़िलाफ़ थे और इसीलिये बेटी यानि सरिता देवी पिता को बिना बताए मुम्बई आयी थीं, अलबत्ता मां से उन्होंने कुछ भी नहीं छिपाया था|)     

विजयश्री जी के अनुसार उनकी मां ने मुम्बई में रहने वाले एक पूर्वपरिचित गुजराती परिवार के यहां शरण ली| काम की तलाश के दौरान वो लालजी गोहिल के संपर्क में आयीं, जो एक ड्रामा प्रोड्यूसर थे| लालजी गोहिल मूल रूप से तत्कालीन जोधपुर रियासत के बागावास इलाक़े के रहने वाले थे| मुम्बई में सरिता देवी ने नाटकों में अभिनय से करियर शुरू किया| हिन्दी के अलावा उन्होंने राजस्थानी, गुजराती, मराठी इत्यादि भाषाओं के नाटकों में भी अभिनय किया| उस दौर में लालजी गोहिल का नाटक 'राम और रहीम' बहुत हिट हुआ था, जिसने सरिता देवी को ख़ासी पहचान दी| साल 1951 में सरिता देवी जी ने लालजी गोहिल से शादी कर ली थी| 


सरिता देवी की पहली फ़िल्म थी, साल 1947 की 'तोहफ़ा'| इस फ़िल्म में उन्होंने महज़ 24 साल की उम्र में नायिका की मां का रोल किया था| उसी साल की 'रिवाज' में भी वो मां के रोल में नज़र आयीं| साल 1948 की 'हिप हिप हुर्रे' उर्फ़ 'चौबेजी’ में वो निरूपा राय की बुआ थीं तो 'चुनरिया' (1948) और 'चकोरी' (1949) में भी उन्होंने इसी तरह की चरित्र भूमिकाएं की थीं| 

सरिता देवी जी ने लगभग 45 साल के अपने करियर में ‘दो बीघा ज़मीन', ‘टैक्सी ड्राईवर', ‘देवदास', ‘सोने की चिड़िया', ‘लव मैरिज', ‘आयी मिलन की बेला', 'आये दिन बहार के', 'आप आये बहार आयी', ‘पिया का घर', ‘पाकीज़ा', ‘गंगा की सौगंध', ‘आंचल', ‘प्यार झुकता नहीं' जैसी लगभग 200 हिन्दी फ़िल्में बतौर चरित्र अभिनेत्री कीं| लेकिन उनकी असल और अमिट पहचान बनी, साल 1986-87 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए ब्लॉकबस्टर धारावाहिक 'रामायण' में केवल एक एपिसोड की, भील जनजाति की रामभक्त वृद्धा शबरी की भूमिका से| 'रामायण' के बाद वो साल 1993 में एक बार फिर से छोटे परदे पर धारावाहिक 'श्रीकृष्ण' में नज़र आयी थीं| उनके करियर की आख़िरी फ़िल्म साल 1993 की ही 'आदमी खिलौना है' थी|

हिन्दी के अलावा सरिता देवी जी ने राजस्थानी, गुजराती, भोजपुरी, मराठी, बांग्ला और हरियाणवी भाषाओं की भी कुछ फ़िल्में कीं| साल 1963 की राजस्थानी फ़िल्म 'बाबा रामदेव' में रामदेव की मौसी की खलभूमिका में उन्हें बेहद पसंद किया गया था| भाषा पर सरिता देवी जी की पकड़ बेहद मज़बूत थी| उन्होंने रूसी भाषा की कुछ फ़िल्मों में हिन्दी डबिंग भी की थी|


साल 1993 में जोधपुर के 'कला त्रिवेणी संस्थान' द्वारा राजस्थानी सिनेमा का स्वर्ण जयन्ती वर्ष मनाया गया था| इस समारोह में सरिता देवी जी को सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया था| श्री एम.डी.सोनी को इस समारोह के दौरान ही सरिता देवी जी का इंटरव्यू करने का अवसर मिला था| 

सरिता देवी जी के पति लालजी गोहिल ने शादी के बाद अपनी ड्रामा कंपनी को बंद करके मुम्बई के उपनगर खार में टेलरिंग शॉप खोल ली थी| सरिता देवी से उनके दो बेटों और एक बेटी विजयश्री का जन्म हुआ| लालजी गोहिल की ये दूसरी शादी थी और पहली शादी से भी उनके दो बेटे थे| उधर सरिता देवी जी की भी ये दूसरी शादी थी| उनकी पहली शादी बारह साल की उम्र में कर दी गयी थी| दुर्भाग्य से शादी के केवल दो महीनों के अन्दर उनके (पहले) पति गुज़र गए थे|

सरिता जी के पति लालजी गोहिल का निधन 21 जून 1990 को हुआ था| सरिता जी का बड़ा बेटा भी अब जीवित नहीं है| बेटी विजयश्री एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के बाद अब सेवानिवृत्त हैं और अपने छोटे भाई के परिवार के साथ मुम्बई के उपनगर  कांदिवली (पूर्व) में रहती हैं|

सरिता देवी जी जीवन के आख़िरी 5-6 सालों में पार्किन्सन की बीमारी से पीड़ित रहीं, जो समय के साथ गंभीर रूप लेती चली गयी| और फिर इसी बीमारी के चलते 28 जून 2001 को 78 साल की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गयीं|

We are thankful to –

Mr. Harish Raghuvanshi (Surat) & Mr. Harmandir Singh ‘Hamraz’ (Kanpur) for their valuable suggestion, guidance, and support.

Mr. M.D.Soni (Jaipur) & Maitri Manthan for their support.

Dr. Ravinder Kumar (NOIDA) for the English translation of the write up.

Mr. S.M.M.Ausaja (Mumbai) for providing movies’ posters.

Mr. Manaswi Sharma (Zurich-Switzerland) for the technical support. 


Sarita Devi ji on YT Channel BHD


Mother & Sister in Law on big screen, Shabari on TV” - Sarita Devi 

                                                                    .....Shishir Krishna Sharma


Hindi cinema has had numerous such artists who were regularly seen on the screen and their faces are embedded deep into viewers’ memory. Who they were, where did they come from, what was their name, where did they vanish and where would they be today?, lost in oblivion, they left so many questions behind. 

Sarita Devi was one such artist who remained active for 40 years, succeeded in becoming a known face but nothing more. 40 years later, while her career graph was on the decline, a miracle happened. Years of grueling struggle on big screen was overshadowed by a single episode of the blockbuster TV serial Ramayan, in which her role as Shabari invokes deep respect in the hearts of common people.   

I could obtain the whole lot of information about Sarita Devi from her daughter Ms. Vijayshri, Jaipur based senior journalist Shri M.D. Soni and Ms. Maitrimanthan’s blog ‘Maitrimanthan’. Shri M.D. Soni got an opportunity of interviewing Sarita Devi ji in a function held at Jodhpur in 1993. 

Sarita Devi was born on 23rd November 1923 in Jodhpur in a Peepa Kshatriya clan. Her father Poonam Chand Chauhan owned a tailoring shop. Sarita Devi had a sister elder to her. Sarita Devi studied upto Matric and began teaching in the same school. 

Sarita Devi was fond of films and acting right from her childhood. M.D. Soni while interviewing Sarita Devi for Rajasthan Patrika disclosed that her father was extremely encouraging. With encouragement from her father, she arrived in Mumbai at the age of 20-22 years in mid-1940.  (though Vijayshri is emphatic that her maternal grandfather was against this, therefore, Sarita Devi landed in Mumbai without the knowledge of her father, though she did not hide anything from her mother).

According to Vijayshri her mother took refuge with a Gujarati family, known to her. In connection with her work she came in contact with Lalji Gohil, a Drama Producer. Lalji Gohil belonged to Bagavas area of Jodhpur princely state. Sarita Devi began acting on stage in Gujarati, Marathi and Rajasthani language plays. Lalji Gohil’s play ‘Ram aur Rahim’ was a big hit. It brought wide recognition for Sarita Devi. In 1951, Sarita Devi married Lalji Gohil. 

‘Tohfa’ of 1947 was Sarita Devi’s debut film in which she played the role of a mother at the age of 24. Same year she again played the role of mother in ‘Rivaaj’. She played the role of Nirupa Roy’s aunt (bua) in 1948’s ‘Hip Hip Hurray’ alias ‘Chaube ji’. She played the similar character roles in ‘Chunariya’ (1948) and ‘Chakori’ (1949).   

Sarita Devi, in her long career of 45 years played character roles in more than 200 Hindi films e.g. ‘Do Beegha Zameen’, ‘Taxi Driver’, ‘Devdas’, ‘Sone ki Chidiya’, ‘Love Marriage’, ‘Aayi Milan ki Bela’, ‘Aaye Din Bahar Ke’, ‘Aap Aaye Bahar Aayi’, ‘Piya Ka Ghar’, ‘Pakeezah’, ‘Ganga Ki Saugandh’, ‘Aanchal’, ‘Pyar Jhukta Nahi’. But she earned an indelible mark by playing the single episode role of aged Bhil tribal lady Mata Shabari in Doordarshan’s blockbuster serial ‘Ramayan’ telecast in 1986-87. Again in 1993 she made a come back in the TV serial ‘Shri Krishna’. ‘Aadmi Khilona Hai’ (1993)   was the last film of her career. 

Besides Hindi, Sarita Devi did films in Rajasthani, Gujarati, Bhojpuri, Marathi, Bangla and Haryanvi languages as well. Her role as a wicked aunt of Baba Ramdev in the Rajasthani film ‘Baba Ramdev’ (1963) was well appreciated by the viewers. Sarita Devi was well versed in linguistic skill. She dubbed for a couple of Russian language films in Hindi and was honored for the same.       

In the year 1993 Jodhpur’s Kala Triveni Sansthan celebrated its Golden Jubilee year. Sarita Devi was honored in this function for her contribution to cinema. It was in this function that M.D.Soni ji had got an opportunity to interview her. 

Lalji Gohil, after his wedding to Sarita Devi, closed down his Drama company and had opened a Tailoring shop in Mumbai’s suburb Khar. The couple had two sons and one daughter. For Lalji Gohil, it was his second marriage. He had two sons from his first marriage as well. For Sarita Devi also it was her second marriage of sort. Her first wedding took place when she was barely 12 years of age. Unfortunately, her husband had died within two months of wedding. 

Sarita Devi’s husband Lalji Gohil passed away on 21 June 1990. Sarita Devi’s elder son is also no more. Daughter Vijayshri worked for a Private company and has since retired. Her primary concern was to look after her parents therefore, she chose to remain a spinster all her life. Vijay shri lives with her younger brother’s family in Thakur Complex, Kandivali (East). 

Sarita Devi suffered from Parkinson’s disease in her last 5-6 years, which worsened with age. Sarita Devi succumbed to her disease on 28th June 2001 at the age of 78 years.         

No comments:

Post a Comment